Ram drohi mentality BJP taunts Rahul Gandhi for calling Lord Ram mythological राम द्रोही मानसिकता; राहुल गांधी के भगवान राम को पौराणिक बताने पर भाजपा का तंज, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsRam drohi mentality BJP taunts Rahul Gandhi for calling Lord Ram mythological

राम द्रोही मानसिकता; राहुल गांधी के भगवान राम को पौराणिक बताने पर भाजपा का तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान राम को पौराणिक बता कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा ने गांधी के इस बयान पर हमला बोलते हुए उन्हें राम द्रोही करार दिया है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी का यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSun, 4 May 2025 01:33 PM
share Share
Follow Us on
राम द्रोही मानसिकता; राहुल गांधी के भगवान राम को पौराणिक बताने पर भाजपा का तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान राम समेत सभी हिंदू देवी-देवताओं को काल्पनिक बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता द्वारा दिए गए इस बयान के वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा की तरफ से कहा गया कि देश राहुल गांधी को भगवान राम के अस्तित्व पर संदेह करने के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल कांग्रेस नेता की यह वीडियो अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी की है। वीडियो में वह कहते हैं,"सभी पौराणिक पात्र हैं, भगवान राम उस प्रकार के थे, जहां वह क्षमाशील थे, दयालु थे।"

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए भाजपा ने भगवान राम को पौराणिक या काल्पनिक बताए जाने को लेकर कांग्रेस नेता की आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी की वीडियो साझा करके लिखा, "देश कभी भी राहुल गांधी को माफ नहीं करेगा। राष्ट्र द्रोही कांग्रेस और राम द्रोही कांग्रेस। राहुल गांधी कहते हैं कि भगवान राम काल्पनिक हैं। इस तरह और इसलिए ही इन्होंने राम मंदिर का विरोध किया.. और यहां तक की भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठा दिए।"

पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता का सबसे बड़ा संकेत हैं, जो राम विरोधी और हिंदू विरोधी है। हिंदुओं और भगवान श्री राम का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बन गई है।

ये भी पढ़ें:सिख दंगों की जिम्मेदारी लेने को राहुल तैयार, बोले- कांग्रेस राज में गलतियां हुईं

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस बहुत पहले से ही राम मंदिर का विरोध करती रही है। यह वही पार्टी है जो हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती है। पूनावाला ने कहा, "अब एक और बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भगवान राम पौराणिक हैं। यह वही भाषा है जिसका इस्तेमाल सोनिया गांधी ने यूपीए सरकार के दौरान राम सेतु को तोड़ने के लिए किया था। यह कांग्रेस के हिंदी विरोधी और भारत विरोधी होने का सबसे बड़ा उदाहरण है और देश की जनता उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी।"