Hindi NewsBihar NewsGas cylinder blast in Samastipur Bihar three people burnt one woman referred to Patna
बिहार के समस्तीपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, तीन लोग झुलसे; एक महिला पटना रेफर
- बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर के विस्फोट में तीन लोग झुलस गए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है। महिला की हालत ज्यादा खराब है। प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर से पटना रेफर कर दिया गया है।
Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 23 March 2025 11:55 AM

बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर के विस्फोट में तीन लोग झुलस गए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है। महिला की हालत ज्यादा खराब है। प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर से पटना रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। घटना मोरवा दक्षिणी पंचायत की है। विस्फोट के बाद लगी आग में दो लाख से ज्यादा की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गयी है।
बताया जाता है कि घटना रविवार की अहले सुबह करीब पौने तीन बजे की है। अग्नि पीड़ितों में सुबोध चौधरी और मनोज चौधरी शामिल हैं। पीड़ित परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की गयी है। स्थानीय स्तर पर राहत बचाव का काम गांव के लोगों की ओर से की जा रही है। घायलों के इलाज के लिए गांव के लोग भी पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं। घर का सामान जल जाने से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।