कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि संकल्प के बारे में दी जानकारी
भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आमस कृषि विज्ञान केन्द्र ने गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार और डॉ. पंकज तिवारी ने 2000 से अधिक लोगों को जानकारी दी। यह...

भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत गुरुवार को आमस कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार और डॉ. पंकज तिवारी ने बताया कि गुरुआ व शेरघाटी प्रखंड के तीन तीन गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब दो हजार महिला पुरुषों को विकसित कृषि संकल्प के बारे में जानकारी दी गई। सुनील कुमार ने बताया कि 29 मई से 12 जून तक शेरघाटी अनुमंडल के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर किसान और ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर कृषि विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, किसान सलाहकार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।