RJD Organizational Elections Dinesh Yadav Re-elected as Block President वजीरगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष बने दिनेश यादव, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRJD Organizational Elections Dinesh Yadav Re-elected as Block President

वजीरगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष बने दिनेश यादव

राष्ट्रीय जनता दल के वजीरगंज संगठनात्मक चुनाव में दिनेश यादव को पुन: अध्यक्ष चुना गया। चुनाव भिंडस में हुआ, जहां उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। दिनेश ने अपनी लगन और समर्पण के बल पर लगातार 5वीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 29 May 2025 06:34 PM
share Share
Follow Us on
वजीरगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष बने दिनेश यादव

राष्ट्रीय जनता दल वजीरगंज का संगठनात्मक चुनाव गुरुवार को भिंडस में कराया गया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धरमपुर निवासी दिनेश यादव को पुन: अध्यक्ष पद के लिये चयन किया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी किशोरी यादव और सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद ताहिर हुसैन ने दिनेश यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। वहीं, प्रधान महासचिव पद के लिये मो. फारूख आजम को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। दिनेश यादव ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं अपनी लगन और पार्टी के लिये समर्पण के बल पर लगातार 5वीं बार प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया हूं। मौके पर जिलाध्यक्ष बुलबुल अंसारी, कैलाश यादव, जिला सचिव महेन्द्र यादव, राजदेव यादव, श्लोक राजवंशी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।