23 Chowkidars Appointed in Gandey Block Assigned to Various Police Stations नव चयनित चौकीदारों ने विभिन्न थानों में दिया योगदान, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih News23 Chowkidars Appointed in Gandey Block Assigned to Various Police Stations

नव चयनित चौकीदारों ने विभिन्न थानों में दिया योगदान

गांडेय प्रखंड के 23 चौकीदारों ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी मो. हुसैन के समक्ष योगदान दिया। सभी चौकीदारों को विभिन्न थानों का आवंटन किया गया, जिसमें गांडेय, अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाने शामिल हैं। इसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 31 May 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
नव चयनित चौकीदारों ने विभिन्न थानों में दिया योगदान

गांडेय। गांडेय प्रखंड के विभिन्न स्थानों से चयनित 23 चौकीदारों ने शुक्रवार को गांडेय अंचलाधिकारी मो. हुसैन के समक्ष अपना योगदान दिया। पुनः सीओ ने सभी चौकीदारों को थाना आवंटित किया। बता दें कि मो. अयूब अंसारी, नरेश मरांडी, मुकेश टूड्डू, राजेश सिंह, विशाल कुमार, मनिक चंद हांसदा, छोटे लाल मरांडी, सुकसेन टुड्डू, मनोज सोरेन, रणधीर हांसदा, प्रिया कुमारी सोरेन, शिवजन मरांडी, सरिता मरांडी व उमेश मंडल को गांडेय थाना आबंटित किया गया। पूनम मरांडी, उपेंद्र वर्मा, तस्लीम अंसारी, मुनू लाल मरांडी, महालाल सोरेन, संदीप कुमार सिंह को अहिल्यापुर थाना आबंटित किया गया। हरेंद्र मंडल, गणेश चौधरी, सिंटू कुमार गुप्ता, ममता कुमारी को ताराटांड़ थाना आवंटित किया गया है।

इसके अलावा गांडेय थाना क्षेत्र के कुछ चौकीदारों को गिरिडीह, खुखरा, पीरटांड़ और मधुबन थाना आबंटित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।