Missing Woman Case in Jamua Police Investigate Disappearance of Sudha Devi मायके से विवाहिता लापता, पुलिस से ढूंढ़ने का आग्रह, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMissing Woman Case in Jamua Police Investigate Disappearance of Sudha Devi

मायके से विवाहिता लापता, पुलिस से ढूंढ़ने का आग्रह

जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर से विवाहिता सुधा देवी लापता हो गई हैं। उनके साथ डेढ़ साल का बेटा अंकुश भी है। सुधा देवी की मां ने पुलिस को आवेदन देकर उनकी खोज की अपील की है। 29 मई को वह अपने बेटे के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 31 May 2025 05:58 AM
share Share
Follow Us on
मायके से विवाहिता लापता, पुलिस से ढूंढ़ने का आग्रह

जमुआ। जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता की गोद में डेढ़ साल का बेटा भी है और फिलहाल वह अपने मायके में रह रही थी। इस बाबत लापता विवाहिता सुधा देवी की मां धर्मी देवी ने जमुआ पुलिस को आवेदन देकर बेटी को ढूंढ़ने का आग्रह किया है। पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक 29 मई के ग्यारह बजे दिन में अपने बच्चे अंकुश के साथ वह घर से निकली जो अभी तक वापस नहीं लौटी। मां एवं अन्य परिजनों ने उसे तलाशने की पूरी कोशिश की पर वह नहीं मिली।

सुधा का ससुराल इसी थाना क्षेत्र के प्राचीडीह गांव में है। पति बसंत के अनुसार वह वहां भी नहीं गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।