फतेहपुर नगर पंचायत में 3.60 करोड़ की लागत से बनेगा 85 सौ फीट नाला
फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 3 करोड़ 60 लाख 86 हजार रुपये की लागत से 85 सौ फीट नाला का निर्माण किया जाएगा। बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रवि कुमार द्वारा इसका शिलान्यास...

फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 3 करोड़ 60 लाख 86 हजार रुपये की लागत से 85 सौ फीट नाला का निर्माण होगा। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद इसका टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। साथ ही नाला निर्माण के लिए प्रथम फेज में एक करोड़ 80 लाख 86 हजार रुपये का आवंटन भी उपलब्ध हो गया है। नाला निर्माण के लिए शुक्रवार को बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रवि कुमार द्वारा शिलान्यास किया गया है। इस योजना का कार्यान्वयन नगर पंचायत फतेहपुर द्वारा ई टेंडरिंग के माध्यम से किया जा रहा है।
बोधगया विधायक व पूर्व कृषि मंत्री ने नाला निर्माण कराने के लिए सरकार से अनुशंसा की थी। इसके बाद फतेहपुर नगर पंचायत में ढक्कन सहित नाला निर्माण की स्वीकृति व राशि मिली है। बोधगया विधायक व पूर्व मंत्री ने की थी नाला निर्माण कराने के लिए सरकार से अनुशंसा :- बोधगया विधायक व पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने बताया कि फतेहपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार में पूर्व से नाला नहीं रहने से यहां की जनता को काफी कठिनाई हो रही थी। सड़क पर गंदा पानी बहने से आवागमन में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे मुख्य पार्षद रवि कुमार ने भी उन्हें अवगत कराया था। ऐसी स्थिति से जनता को निजात दिलाने के लिए नवसृजित नगर पंचायत फतेहपुर के मुख्य बाजार में ढक्कन सहित नाला निर्माण की मांग उन्होंने सरकार से पत्राचार कर की थी। उन्होंने बताया कि नाला निर्माण की हरी झंडी मिल जाने से नगर पंचायत की जनता काफी खुश हैं तथा मांग पूरा होने के प्रति आभार जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।