गया जी जंक्शन: फोरलेन सड़क निर्माण में होर्डिंग स्टैंड बना बाधक, कार्य बाधित
-पिलग्रीज्म टावर भवन के सामने पूर्व से लोहे का लगा है बड़ा होर्डिंग स्टैंड

गया जी जंक्शन परिसर में रेल यात्रियों की आवागमन की आरामदायक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन, जंक्शन परिसर में पूर्व से बनाये गए होर्डिंग स्टैंड स्टैंड निर्माण कराए जा रहे फोरलेन सड़क के जद में आ गया है। पिलग्रीज्म टावर भवन के सामने पूर्व से लोहे का लगाया गया बड़ा होर्डिंग स्टैंड के नहीं हटाये जाने से निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। रेल सूत्रों ने बताया कि विभागीय व होर्डिंग संवेदक के बीच उत्पन्न तकनीकी समस्या के कारण होर्डिंग हटाने में बिलंब हो रहा है। हालांकि रेल कंट्रक्शन विभाग और रेलवे अधिकारी होर्डिंग स्टैंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार कर रहे हैं।
लेकिन, अब तक होर्डिंग बोर्ड स्टैंड नहीं हटाया जा सका है। विश्व स्तरीय स्टेशन भवन निर्माण के तहत गया जी जंक्शन के फ्रंट साइड व डेल्हा स्टेशन साइड में फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। विश्व स्तरीय स्टेशन भवन व अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े कंट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से की जा रही है। परिसर में बड़ा आकार में लगाये गए होर्डिंग बोर्ड स्टैंड सड़क निर्माण क्षेत्र में आ जाने उसे हटाना जरूरी है। नहीं हटाये जाने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।