टनकुप्पा सुल्तानपुर की महिला मजदूर की लखनऊ में ईंट भट्टे पर हत्या, गांव में पसरा मातम
कैप्शन : टनकुप्पा के सुल्तानपुर में महिला के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़।

टनकुप्पा थाने के सुल्तानपुर गांव की दलित महिल मजदूर की लखनऊ में एक ईंट भट्ठे पर ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। भट्ठे के मैनेजर संतलाल कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी (33) अपने पति खेलावन मांझी और दो पुत्रों के साथ लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने पिछले वर्ष अक्टूबर में गई थी। 6 जून की रात करीब सात बजे कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया। सुनीता बीच बचाव करने गई तो गुस्साए लोगों ने उसे ही ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी। महिला के पति खेलावन मांझी और देवर वजीरगंज थाने की करजारा पंचायत के भींडस बंगला पर के लालमोहन मांझी ने बताया कि लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में चंदन कुमार के ईंट भट्ठे पर पत्नी सुनीता देवी, पुत्र गौतम कुमार और अमन कुमार के साथ ईंट निर्माण करते थे।
शुक्रवार 6 जून की रात सात बजे ईंट भट्ठे पर दो गुट झगड़ा कर रहे थे। बीच बचाव करने गई पत्नी को लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया कि शव घर लाने के दौरान ईंट भट्ठा मालिक ने मजदूरी भी नहीं दी। रविवार की सुबह एंबुलेंस से महिला का शव टनकुप्पा का सुल्तानपुर गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में चीत्कार मच गया। परिजन का रो-रोकर हाल बुरा है। घटना की जांच कराने की मांग टनकुप्पा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभुशरण सिंह, उपाध्यक्ष मदन सिंह उर्फ संजीव सिंह, गांव के मिथलेश सिंह और बबलू सिंह ने घटना को संदेहास्पद बताया है। घटना की जांच कराने की मांग की है। बताया कि ईंट भट्ठे के मैनेजर संतलाल कुमार से बात हुई। संतलाल ने बताया कि घटना के आरोपितों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।