मंगलवार और शुक्रवार को अंचलों में सीओ और आरओ रहेंगे
गया में मंगलवार और शुक्रवार को अंचल कार्यालय में सीओ और राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। डीएम ने लंबित म्यूटेशन मामलों को 75 दिनों के भीतर तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। आम लोगों को समस्याओं के समाधान...

मंगलवार और शुक्रवार को अंचलों में सीओ और आरओ रहेंगे राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर डीएम ने की समीक्षा, दिए निर्देश 75 दिनों से अधिक से लंबित म्यूटेशन के मामलों को तेजी से समाधान करें - समीक्षा गया, प्रधान संवाददाता जिले के सभी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार और शुक्रवार को अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। सुबह दस से शाम पांच बजे तक अपने अंचल में सभी प्रकार के रजिस्टर और कागजात के साथ दोनों अधिकारी मिलेंगे। जिससे समस्या लेकर पहुंचने वाले आम लोगों का काम हो सके। गुरुवार को डीएम शशांक शुभंकर ने राजस्व विभाग की समीक्षा में यह निर्देश दिया।
इससे पहले डीएम ने प्रखंड का औचक निरीक्षण किया था जिसमें कई अधिकारी अनुपस्थित पाए गए थे। डीएम ने आम लोगों से मंगलवार और शुक्रवार को अंचल कार्यालय में आने की अपील की। कहा जिला कार्यालय में आने से पहले अंचलों में जरुर जाएं। आपकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। बाकी दिनों में अंचलों के सभी राजस्व कर्मचारी अपने आवंटित राजस्व ग्राम हल्का में जमीन संबंधित मामलों का निपटारा करें। एसडीओ और डीसीएलआर करेंगे जांच डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी और डीसीएलआर को कहा कि राजस्व कर्मचारियों के कार्यों का औचक निरीक्षण करते रहें। समीक्षा के दौरान डीएम ने राजस्व विभाग के कामकाज, राजस्व संग्रह, भू-राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निष्पादन, जमीन मापी की समीक्षा की। म्यूटेशन की समीक्षा में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 75 दिनों से अधिक लंबित मामलों का तेजी से समाधान कराएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।