Hindustani Awam Morcha Secular Meeting Focuses on Assembly Elections हम सेकुलर की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsHindustani Awam Morcha Secular Meeting Focuses on Assembly Elections

हम सेकुलर की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की कार्यकर्ताओं की बैठक डुमरावां मोड़ पर हुई। जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी और उपाध्यक्ष एकराम खान ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 30 April 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
हम सेकुलर की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के कार्यकर्ताओं की बैठक बांकेबाजार के डुमरावां मोड़ के पास पार्टी कार्यालय में बुधवार को की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी और उपाध्यक्ष एकराम खान उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष अजमत खान ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष एकराम खान ने कार्यकर्ताओं को अभी से ही विधानसभा चुनाव में लग जाने को कहा। जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, जिला उपाध्यक्ष एकराम खान, प्रखंड अध्यक्ष अजमत खान, जिला संगठन सचिव रामस्नेही मांझी, राकेश आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।