Kharif Mahabhiyan Training Program Focuses on Millets and Sustainable Farming खरीफ महाअभियान में मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsKharif Mahabhiyan Training Program Focuses on Millets and Sustainable Farming

खरीफ महाअभियान में मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर

आमस में रविवार को खरीफ महाअभियान के तहत प्रशिक्षण और उत्पादन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैज्ञानिकों ने मोटे अनाज की खेती पर जोर दिया और किसानों को नई तकनीकों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 1 June 2025 04:44 PM
share Share
Follow Us on
खरीफ महाअभियान में मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर

आमस में रविवार को खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण व उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिक डॉ सुनील चौधरी व सहायक निदेशक रसायन राजीव रंजन यादव ने मोटे अनाज की खेती करने पर जोर दिया। कहा स्वस्थ रहना है तो जीवन में मोटे अनाज को अपनाएं। इसकी खेती से कम पूंजी में अधिक लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा पोषण वाटिका, मधुमक्खी, बकरी, मछली पालन, फलों व सब्जी की खेती के बारे में भी किसानों को विस्तार से बताया। रवि फसल में तेलहन व दलहन की बुआई करने पर भी जोर दिया। बीएओ चंदन कुमार ने नई तकनीक से खेती करने व सरकारी योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।

वहीं कई किसानों ने नीलगायों के उपद्रव व सिंचाई की समस्या उठाई। कहा सिंचाई के अभाव में हर वर्ष फसलें मारी जाती है। इससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति होती है, इसकी उपाय की जानी चाहिए। बेहतर खेती करनेवाले दो किसान पुरस्कृत भी किए गए। प्रखंड प्रमुख ने कृषि अधिकारियों से बीज वितरण के बाद किसानों के खेत में पहुंच खेती का अवलोकन करने को कहा है। मौके पर लड्डन खान, कुंदन कुमार सिंह, रंजय, चुन्नू यादव, उदित सिंह भोक्ता, राजेंद्र यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।