Elderly couple held hostage 16 lakh looted, robbery at gunpoint in the capital Patna बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिए लूट लिए 16 लाख, राजधानी पटना में गन पॉइंट पर डकैती, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsElderly couple held hostage 16 lakh looted, robbery at gunpoint in the capital Patna

बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिए लूट लिए 16 लाख, राजधानी पटना में गन पॉइंट पर डकैती

किचन का विंडो तोड़कर नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हए और तांडव शुरू कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि पहले एक बदमाश घर में घुसा और गेट खोल दिया। उसके बाद पांच अन्य आ धमके। गृह स्वामी और उनकी पत्नी को बंदूक भिड़ा दिया।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिए लूट लिए 16 लाख, राजधानी पटना में गन पॉइंट पर डकैती

बिहार की राजधानी में गन पॉइंट पर लूटपाट की बड़ी वारदात हुई को अंजाम दिया गया है। छह की संख्या में आए बदमाशों ने रिटायर शिक्षिका और उनके पति को पिस्टल की नोक पर बंधक बना लिया और छह लाख कैश के साथ करीब 10 लाख के जेवर गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सरकार के नाक तले बदमाशों वारदात को अंजाम दिया। घटना राजीव नगर थाना के अभ्यूदय नगर की है। इस कांड से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब ढाई बजे किचन का विंडो तोड़कर नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हए और तांडव शुरू कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि पहले एक बदमाश घर में घुसा और गेट खोल दिया। उसके बाद पांच अन्य आ धमके। गृह स्वामी और उनकी पत्नी को बंदूक भिड़ा दिया। उस समय उनके बेटे और बहू ऊपर की मंजिल पर सोए थे। हल्ला भी नहीं करने दिया।आलमिरा तोड़ दिया और उसमें रखे गहने लूट लिए। छह लाख नगद भी वहीं थे जिन्हें ले लिया। कुल मिलाकर सोलह लाख की संपत्ति की लूटपाट की गई।

ये भी पढ़ें:आठवीं की नाबालिग छात्रा से रेप; 26 मई से एक इलाके में दरिंदगी की तीसरी वारदात

बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने शोर मचाया तो लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गयी। डीएसपी के नतृत्व में पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घर में सीसीटीवी भी लगी है पर खराब हैं। आसपास के कैमरों से उनकी पहचान की जा रही है ताकि जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। बुजुर्ग दंपती काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि उन्हें सुरक्षा दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:प्यार की खातिर गिरा दी महजब की दीवार,ग्रेजुएट मंतशा ने 8वीं फेल नीरज से की शादी