Madh University Protest Ends After Successful Negotiations with Administration एमयू: वार्ता के बाद इंकलाबी छात्रों का धरना समाप्त, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMadh University Protest Ends After Successful Negotiations with Administration

एमयू: वार्ता के बाद इंकलाबी छात्रों का धरना समाप्त

मगध विश्वविद्यालय में इंकलाबी छात्र संगठन का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ सफल वार्ता के बाद, छात्रों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। सभी प्रमुख मांगों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 29 April 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
एमयू: वार्ता के बाद इंकलाबी छात्रों का धरना समाप्त

मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में इंकलाबी छात्र संगठन का पिछले छह दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को खत्म हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ सफल वार्ता के बाद छात्र संगठन ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच हुई वार्ता में सभी प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। विश्वविद्यालय पदाधिकारियों ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित निष्पादन के लिए प्रतिबद्धता जताई।  कुछ लंबी प्रक्रिया वाली मांगों को पूरा करने के लिए समयसीमा निर्धारित करने की बात कही। इंकलाबी छात्र संगठन के संयोजक दीपक कुमार दांगी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सकारात्मक रवैया अपनाया है। कई मुद्दों का तुरंत समाधान कर दिया गया है और शेष मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन मिला है। वार्ता में कुलपति प्रो एसपी शाही, कुलसचिव, छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो ब्रजेश राय, वॉर्डन एवं सभी हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।