हत्या के प्रयास मामले के आरोपी सहित दो गिरफ्तार
सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी विमल यादव को गिरफ्तार किया। वह फरार था। इसी तरह, बैजनाथपुर गांव से रंजन रविदास को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 17 May 2025 05:02 PM
सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया की हत्या के प्रयास मामले में गांव के विमल यादव आरोपी था और फरार चल रहा था। संबंधित मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई। इधर एक अन्य मामले में बैजनाथपुर गांव से फरार चल रहे रंजन रविदास को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।