Hindi NewsBihar NewsAra NewsPublic Court Held in Bihiya Immediate Solutions to Land and Family Disputes
सीओ ने समस्याओं का किया समाधान
बिहिया में सीओ रचना कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। पांच फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें मुख्य रूप से जमीन विवाद और पारिवारिक विवाद शामिल थे। चार मामलों का मौके पर ही...
Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 17 May 2025 09:10 PM

बिहिया। थाना परिसर में शनिवार को सीओ रचना कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल पांच फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सीओ के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से अधिकतर मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। जनता दरबार में प्रमुख रूप से जमीन संबंधी विवाद, दखल दहानी, आपसी पारिवारिक विवाद से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। सीओ ने चार मामलों में संबंधित कर्मियों से तत्काल वार्ता कर मौके पर ही समस्या का समाधान किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।