Police Arrest Two Youths for Theft in Danawan Village Bodhgaya बोधगया पुलिस ने चोरी मामले दो आरोपी को किया गिरफ्तार, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsPolice Arrest Two Youths for Theft in Danawan Village Bodhgaya

बोधगया पुलिस ने चोरी मामले दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बोधगया थाने की पुलिस ने धनावां गांव में चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवकों ने एक व्यक्ति के घर चोरी की थी और भागने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने संदेह होने पर पुलिस को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 8 June 2025 06:51 PM
share Share
Follow Us on
बोधगया पुलिस ने चोरी मामले दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बोधगया थाने की पुलिस रविवार को धनावां गांव में छापेमारी कर चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी धनावां गांव में एक व्यक्ति के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे थे। तभी आसपास के लोगों को दोनों आरोपियों के गतिविधि पर संदेह हुआ। जिसके बाद खदेड़ कर दोनों भाग रहे युवकों को पकड़ा और मामले की सूचना बोधगया थाना की पुलिस को दी गयी। मामले में बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धनावां गांव निवासी रमेश पासवान का बेटा मंटू कुमार व कामेश्वर पासवान का बेटा रोहित कुमार है।

दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।