Police Arrests Drunken Youth for Disturbance in Bodh Gaya नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsPolice Arrests Drunken Youth for Disturbance in Bodh Gaya

नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोधगया में शुक्रवार रात एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। युवक ने गाली-गलौज और मारपीट की थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 14 June 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोधगया में शुक्रवार की रात नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशे की हालत में आरोपी युवक गाली-गलौज और मारपीट शुरू रहा था। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और बोधगया थाना ले आई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान शैलेश यादव के रूप में हुई है, जो कोलहौरा गांव निवासी रामवृक्ष यादव का पुत्र है।

उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।