Rahul Gandhi s Visit to Gaya Boosts Women s Confidence in Congress कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में आया नया उत्साह : देविका, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRahul Gandhi s Visit to Gaya Boosts Women s Confidence in Congress

कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में आया नया उत्साह : देविका

लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के गया आगमन से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। पूर्व महासचिव डॉ. देविका सरयार मिश्र ने बताया कि महिला जन संवाद में शामिल होकर महिलाओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 8 June 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में आया नया उत्साह : देविका

लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के गया आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया हैं। खास कर महिला जनसंवाद के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। उक्त बातें पूर्व महासचिव डॉ. देविका सरयार मिश्र ने कहीं। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. गगन मिश्र भी रहे। उन्होंने कहा कि गया आगमन के दौरान वे राहुल गांधी से मुलाकात की। महिला जन संवाद में शामिल भी हुयी और उन्हें सुनने का मौका मिला। उनके साथ संवाद के बाद महिलाएं बहुत उत्साहित दिखीं और उनके अंदर आत्मविश्वास का संचार हुआ। महिला कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास है कि इस बार आधी आबादी को गया जिला में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।