BJP Workshop in Kishanganj Focuses on Modi s 11 Years of Governance and Public Welfare सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचायेंगे भाजपा कार्यकर्ता, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsBJP Workshop in Kishanganj Focuses on Modi s 11 Years of Governance and Public Welfare

सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

किशनगंज । एक संवाददातासरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन पहुंचायेंगे भाजपा कार्यकर्तासरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन पहुंचायेंगे भाजपा कार्यकर्तासरकारी य

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजMon, 9 June 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

किशनगंज, एक संवाददाता। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला की बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा की उपस्थिति व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वषों के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के बारे में कार्यकाल की जानकारी आम नागरिकों, जनता तक पहुंचाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं द्बारा कार्यक्रम में माध्यम से किये जाने का निर्णय लिया गया। जिला भाजपा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने सभी मंडलों के अध्यक्ष को संकल्प से सिद्धि तक 11 वर्षों का कार्यकाल की जानकारी पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर आम-जनमानस तक पहुंचाने का आग्रह किया।

साथ ही बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने एवं साथ ही सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के बारे में जानकारी देने की अपील की। इस कार्यशाला के संयोजक जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह ने कहा बिहार भाजपा प्रदेश निर्देशानुसार आगामी 11 जून को ठाकुरगंज में प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसका सह-संयोजक कौशल किशोर यादव, शिवनारायण यादव को बनाया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, लखन लाल पंडित,जय किशन प्रसाद कुशवाहा, संजय उपाध्याय, कौशल झा,मनीष सिंन्हा, पंकज कुमार साहा ने अपने विचार रखे। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष शिशिर कुमार दास को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाये जाने पर जिला के सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनु, तरुण सिंह, लखबीर कौर, सोनी देवी, राजेश गुप्ता, सुबोध माहेश्वरी, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।