World Environment Day 2025 Campaign Against Plastic Pollution at Railway Stations प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाने को रेल यात्रियों और कर्मियों को दिया संदेश, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsWorld Environment Day 2025 Campaign Against Plastic Pollution at Railway Stations

प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाने को रेल यात्रियों और कर्मियों को दिया संदेश

गया जी जंक्शन और डीडीयू रेल मंडल के स्टेशनों पर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के तहत प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 23 May 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाने को रेल यात्रियों और कर्मियों को दिया संदेश

गया जी जंक्शन सहित डीडीयू रेल मंडल के स्टेशनों पर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें अभियान के तहत यात्रियों एवं रेल कर्मियों में प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने के प्रति जागरूकता का प्रसार किया गया। इस दौरान प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाने को रेल यात्रियों व कर्मियों को संदेश दिया गया। साथ ही पोस्टर अभियान चलाकर जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बीच एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाई गई। पोस्टर, पंपलेट सहित अन्य माध्यम से स्टील या पुनर्चक्रण योग्य लंचबॉक्स और बोतलों के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया।

यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ लाएं का भी संदेश के माध्यम से जागरूक किया गया। इससे प्लास्टिक कचरा कम हो जाएगा। खान- पान स्टॉल आदि पर भी प्लास्टिक उपयोग व उसके प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे कर्मचारियों को भी कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक उपयोग में कमी तथा पुनर्चक्रण से संबंधित व्यावहारिक जानकारियाँ साझा की गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।