Congress Meeting in Gopalganj to Promote Mai Bahin Scheme for Women Empowerment हर महिलाओं तक पहुंचना ही है कांग्रेस का लक्ष्य:ओपी गर्ग, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsCongress Meeting in Gopalganj to Promote Mai Bahin Scheme for Women Empowerment

हर महिलाओं तक पहुंचना ही है कांग्रेस का लक्ष्य:ओपी गर्ग

जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार हुई प्रखंड और जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में बोले जिलाध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजMon, 9 June 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
हर महिलाओं तक पहुंचना ही है कांग्रेस का लक्ष्य:ओपी गर्ग

गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बंजारी मोड़ के समीप स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रखंड व जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पार्टी द्वारा संचालित माई बहिन योजना के लिए जिले में तैनात कार्यक्रम प्रभारी बिधुशेखर पांडेय और प्रेक्षक राघवेन्द्र सिंह भी शामिल हुए। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने की। उन्होंने बताया कि हर महिलाओं तक पहुंचना की कांग्रेस का लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने उक्त योजना को हर महिलाओं तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रेक्षक की नियुक्त गोपालगंज में की है। बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्षों व जिले के पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर माई बहिन मान योजना को हर महिलाओं तक पहुंचाने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

इस योजना की जागरूकता के लिए एक रथ भी जिले में भ्रमण के लिए रवाना किया गया है। यह रथ गांवों में जाकर महिलाओं को इस योजना के बारे में बताएगा और उनका निबंधन भी किया जाएगा। बैठक में हरेंद्र तिवारी ,अमूल्य रत्न शुक्ल, सतार अली ,राकेश कुमार तिवारी, मुस्ताक अहमद ,हसीब अख्तर खान, शैलेन्द्र मिश्रा ,शाहिद अफरीदी ,संजय यादव ,शमशुल हक आजाद, नागेन्द्र तिवारी ,सुरेंद्र राम, कलीम अंसारी ,मनोज जायसवाल ,आशुतोष पांडेय ,राहुल , प्राणेश्वर तिवारी ,सत्यनारायण सिंह ,अमरेंद्र मिश्रा, शकील अख्तर, शमशुल एरिन ,अनीता तिवारी, रियाजउद्दीन अंसारी व अमरजीत राम आदि कांग्रेस नेता थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।