मीरगंज में चार गिरफ्तार
मीरगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में जितेंद्र यादव, दीपक कुमार मांझी, प्रमोद कुमार सिंह और नंदलाल यादव शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 20 April 2025 11:35 PM

उचकागांव,एक संवाददाता। मीरगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने नौ लीटर शराब भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपितों में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी जितेंद्र यादव,फतेहपुर निवासी ,दीपक कुमार मांझी व प्रमोद कुमार सिंह और सवरेजी निवासी नंदलाल यादव शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि फतेहपुर के जितेंद्र यादव के घर से नौ लीटर शराब बरामद की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।