मंडल अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन
कुचायकोट में रमेश मांझी को सासामूसा मंडलध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंदन तिवारी ने समारोह की अध्यक्षता की। मांझी ने भाजपा की नीति...

कुचायकोट। एक संवाददाता। सासामूसा मंडलध्यक्ष पद पर रमेश मांझी को मनोनीत किए जाने पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंदन तिवारी ने की। नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष रमेश मांझी ने कहा कि भाजपा की नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष चंदन तिवारी धर्मनाथ सिंह, नागेंद्र शर्मा, आसपुरन राम, धर्मेंद्र दुबे, मदनमोहन तिवारी, मनीष मिश्रा, राजकुमार प्रसाद,शैलेश चौबे,ओमप्रकाश राम, संजीत शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।