Giant Ashoka Tree Falls on Haajipur-Mahanar Road Traffic Disrupted आंधी में मुख्य मार्ग पर गिरा अशोक का पेड़, आवागमन बाधित , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsGiant Ashoka Tree Falls on Haajipur-Mahanar Road Traffic Disrupted

आंधी में मुख्य मार्ग पर गिरा अशोक का पेड़, आवागमन बाधित

सोमवार की शाम आई आंधी में सुल्तानपुर बजरंगबली चौक के पास एक विशाल अशोक का पेड़ गिर गया। इससे कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आवागमन ठप हो गया और भीषण जाम लग गया। बिजली के कई खंभे भी गिरे, जिससे आसपास के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 2 June 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
आंधी में मुख्य मार्ग पर गिरा अशोक का पेड़, आवागमन बाधित

सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. सोमवार की शाम आई आंधी में हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बजरंगबली चौक के पास एक विशाल और पुराना अशोक का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आवागमन ठप हो गया। विशाल पुराना अशोक का पेड़ सड़क के बीचोबीच गिरने से भीषण जाम लग गया। साथ ही पूरी तरह से आवागमन भी ठप हो गया। बिजली के भी कई खंभे भी पड़े है। इससे आसपास के कई पंचायतों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई है। उधर, तीन घंटा जाम रहने के बाद प्रशासन ने पेड़ को स्थानीय लोगों की मदद से हटाया।

उसके बाद आवागमन चालू हो सका। सहदेई - 06- देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में मुख्य मार्ग पर आंधी से गिरा अशोक का पेड़।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।