Grand Celebration of Dr B R Ambedkar s 134th Birth Anniversary in Jandaha नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsGrand Celebration of Dr B R Ambedkar s 134th Birth Anniversary in Jandaha

नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण

जंदाहा। संवाद सूत्र नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरTue, 15 April 2025 03:24 AM
share Share
Follow Us on
नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण

जंदाहा। संवाद सूत्र भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वही बाबा साहेब के जयंती के अवसर पर जंदाहा के वाया नदी पुल के पास स्थित अंबेडकर चौक पर नगर पंचायत जंदाहा के सौजन्य से बाबा साहेब की नवनिर्मित भव्य आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया गया। जबकि जयंती समारोह के अवसर पर जंदाहा बाजार के विभिन्न मार्गो में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब की आदम कद प्रतिमा एवं अंबेडकर चौक स्थित नवनिर्मित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया दिलीप राय ने की। समारोह को नगर पंचायत जंदाहा के मुख्य पार्षद कुमारी धर्म शीला, उप मुख्य पार्षद सरिता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास, पूर्व प्रमुख रामनाथ रमन, पूर्व प्रमुख प्रेम शंकर पासवान, बीडीओ प्रवीण कुमार दीपक, थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, अवर निरीक्षक धर्मजीत महतो, विजय राय, प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश साहनी, वार्ड पार्षद विनोद कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद फूल कुमारी देवी, अरविंद भक्त, संजय बिहारी, पंचायत समिति सदस्य दिलीप पासवान, मुखिया विनोद कुमार रजक, जितेंद्र जेपी, राणा प्रताप सिंह, उप सरपंच सुधीर पासवान, प्रभात कुमार बम बम, पूर्व मुखिया संजीव गुप्ता,यश यादव, उमंग कुमार आदि ने संबोधित किया। समारोह को संबोधित करते वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह से बाबा साहब के आदर्श से जागरुक होकर प्रेरित होने एवं शिक्षित होने पर बल दिया। वही वक्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों को बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कराने एवं भव्य जयंती समारोह का आयोजन किए जाने को लेकर आभार प्रकट करते हुए बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।