Land Encroachment Complaint Filed in Salem Pur Dumaria Village विवादित भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत की , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsLand Encroachment Complaint Filed in Salem Pur Dumaria Village

विवादित भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत की

सलेमपुर डूमरिया गांव में विवादित भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की गई है। नथुनी पासवान ने कहा कि दूसरे पक्ष द्वारा भूमि पर कब्जा किया जा रहा है और अवैध नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। प्रशासन ने भूमि जब्त की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 28 April 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
विवादित भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत की

चेहराकलां,संवाद सूत्र। सलेमपुर डूमरिया गांव में विवादित भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्रशासनिक पदाधिकारियों से की गई है। नथुनी पासवान ने कहा है कि विवादित भूमि पर दुसरे पक्ष द्वारा धीरे-धीरे कब्जा जमाया जाने लगा है। उस भूमि पर शाम समय प्रतिबंधित अवैध नशीला पदार्थ ताड़ी आदि बेचे जाने लगे हैं। जबकि अनुमंडल प्रशासन द्वारा धारा 146 के तहत भूमि जब्त किया हुआ है। जिस पर पक्ष को कुछ करना मना है। शिकायत कटहरा थाने से लेकर अनुमंडल महुआ एवं जिला पदाधिकारियों तक की गई है। फिर भी स्थिति यथावत बनी हुई है। शिकायत कर्ता ने पदाधिकारी से इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।