आधुनिक तकनीक से धान की सीधी बुवाई की तकनीक सिखाई
कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ महाभियान, फसल विविधता, ड्रोन तकनीक, और फसल के नई किस्मों की जानकारी दी केन्द्र सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान का मंगलवार से शुभारंभ, 12 जून तक चलेगा यह अभियान कृषि...

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि केन्द्र सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान का मंगलवार से शुभारंभ हुआ। मंगलवार को स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान की ओर विभिन्न ग्रामीण इलाकों में विकसित कृषि अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 29 मई से लेकर 12 जून तक कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन मंगलवार को जिले के जंदाहा प्रखंड के नारी खुर्द, पीरापुर एवं महिसौर पंचायत, बिदुपुर प्रखंड के ककड़हट्टा, मजलिसपुर एवं बिदुपुर के ग्रामीण इलाकों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ महाभियान, फसल विविधता, ड्रोन तकनीक, और फसल के नई किस्मों, प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को विस्तान से जानकारी दी गई।
कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से उवर्रक का उपयोग के लिए जागरूक किया। गोष्ठी के दौरान किसानों को खरीफ की मुख्य फसल धान की सीधी बुआई (डीएसआर), कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता को लेकर प्रचार प्रसार किया गया। गृह विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. कविता एवं कृषि अभियंत्रण के ई. कुमारी नम्रता ने इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य के बारे चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जागरू करना है और किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक व शिक्षित करना है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा नीतियों के बारे में भी को भी जागरूक किया जा रहा है। किसानों से लिया फीडबैक इस दौरान किसानों से फीडबैक भी लिया गया जिससे कि उनके द्वारा किए गए नावाचार के बारे में वैज्ञानिक जा सके और अनुसंधान योजना निर्धारण किया जा सके। इस कार्यक्रम में कृषि अभियंत्रण के ई. कुमारी नम्रता, गृह विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. कविता वर्मा, डॉ. जोनाह दाखो, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को विस्तार से उन्नत खेती व पौद्या संरक्षण के बारे में प्रशिक्षण और किसानों से संबंधित समस्याओं का निदान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जंदाहा प्रखंड के उन्नतशील किसान नवीन कुमार, पंकज चौधरी, अमरनाथ कुमार, संतोष कुमार सुमन, बिदुपुर के प्रगतिशील किसान सुनील कुमार सुमन, इन्द्रजीत सिंह, किसान सलाहकार, एटीएम, बीटीएम समेत अन्य कृषि पदाधिकारी, कर्मचारी सक्रिय थे। हाजीपुर - 11 - जंदाहा के पीरापुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते कृषि वैज्ञानिक।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।