Husband Arrested for Murdering Wife Over Dowry in Mokama मोकामा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsHusband Arrested for Murdering Wife Over Dowry in Mokama

मोकामा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

मोकामा थाना क्षेत्र में एक युवक ने करीब नौ माह पहले प्रेम विवाह करने के बाद दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य परिवार के सदस्य फरार हैं। मृतका...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 31 May 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
मोकामा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

मोकामा थाना क्षेत्र में करीब नौ माह पूर्व प्रेम विवाह किए युवक ने घरवालों के साथ मिलकर दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर दी। मामला मोकामा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 का है। आरोपित पति रौशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हैं। मृतका अन्नू कुमारी मोकामा के वार्ड 18 निवासी नन्दन यादव की पुत्री थी। रौशन ने मोकामा थाने में फोनकर सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने फोन कर अन्नू के मायके वालों को घटना की सूचना दी।

इसके बाद विवाहिता के मायका वाले पहुंचे। इस संबंध में अन्नू की मां माला देवी ने अपने दामाद रौशन कुमार, उसके ससुर भवेंद्र यादव, सास सुधा देवी, ननद, देवर समेत छह के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।