आरटीआई कार्यकर्ता को धमकी देने वाले हो गिरफ्तार: सहिस
झारखंड के पूर्व मंत्री राम चन्द्र सहिस ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता की आवाज को दबाना गैरकानूनी है। उन्होंने कृतिवास मंडल को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड की विधि...

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह आजसू के महासचिव ने राम चन्द्र सहिस ने कहा कि, आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा जनहित में उठाने वाली आवाज को दबाना गैरकानूनी है। आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव और राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल धमकी देने वालों के खिलाफ अभिलंब कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। इसके साथ ही कृतिवास मंडल की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। पूर्व मंत्री ने कहा कि झारखंड की विधि व्यवस्था बदहाल हो गई है। कृतिवास मंडल को धमकी का मामला प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनसूचना पदाधिकारी पोटका प्रखण्ड कार्यालय से आरटीआई मांगने से जुड़ा है।
इससे वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दोषी को अविलंब गिरफ्तार करने के साथ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। मामले में जल्द कार्रवाई नहीं करने से अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।