ढाई माह बाद घर लौटी किशोरी
Rampur News - केमरी की एक 17 वर्षीय किशोरी एक्टिंग के सपनों की तलाश में बिना बताये मुंबई चली गई। घरवालों ने मना किया था, लेकिन वह 8 मार्च को निकल गई। 29 मई को वापस आई और बताया कि उसने एक महिला के घर पर रहकर एक्टिंग...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 1 June 2025 11:56 AM

केमरी। नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी एक्टिंग के शौक में मुंबई चली गई। उसने पूर्व में अपने घरवालों को एक्टिंग के बारे में बताया था तो घरवालों ने इस काम से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर किशोरी अपने घर से बीती आठ मार्च को बिना किसी को कुछ बताए घर से मुंबई के लिए चली गई थी। 29 मई को किशोरी वापस अपने घर पर लौट आई। किशोरी ने अपने परिवार वालों को बताया कि वह मुंबई में एक महिला के घर पर रही थी। वहां एक्टिंग के लिए काफी प्रयास किया मगर काफी जगह तलाश करने के बाद भी काम नहीं मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।