न्यायप्रिय और समाज सुधारक शासक थी अहिल्याबाई: विधायक
Chandauli News - न्यायप्रिय और समाज सुधारक शासक थी अहिल्याबाई: विधायक न्यायप्रिय और समाज सुधारक शासक थी अहिल्याबाई: विधायक न्यायप्रिय और समाज सुधारक शासक थी अहिल्याबाई

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के एक निजी लॉन में शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के संयोजन में नगर पंचायत की तरफ से महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर न्याय प्रिय और समाज सुधारक शासक रही। उन्होंने देश की महिलाओं के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किये। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने सभी बहन-बेटियों को रानी अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका तिवारी, शुभम मोदनवाल, सभासद मीना विश्वकर्मा,ज्योति गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, पूजा जायसवाल, आरती जायसवाल, चंद्रकला पटेल,अनीता शर्मा, सुनीता सोनकर, ज्योति गुप्ता, केसरी नंदन, सुशील पांडेय, सुरेश सोनकर, रोहित विश्वकर्मा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।