Massive Kalash Yatra for 24-Hour Ashtayama Yagya in Rajapakar अष्टयाम यज्ञ शुरू, 551 महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsMassive Kalash Yatra for 24-Hour Ashtayama Yagya in Rajapakar

अष्टयाम यज्ञ शुरू, 551 महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली

राजापाकर के काली मंदिर परिसर में 551 महिलाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। गंगाजल भरकर महिलाओं ने यज्ञ स्थल की ओर यात्रा की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलश स्थापना की गई और 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरFri, 11 April 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
अष्टयाम यज्ञ शुरू, 551 महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली

राजापाकर, संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पश्चिमी टोला वार्ड नंबर 2 स्थित काली मंदिर परिसर में 24 घंटे के आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर गुरुवार को 551 महिलाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। कौनहारा घाट हाजीपुर से गंगाजल सूरतपुर पोखर लाया गया। जहां महिलाओं द्वारा आचार्य दिग्विजय तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण व धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलश में गंगाजल भरकर कलश यात्रा शुरू की गई। जो विभिन्न चौक चौराहे शनिचर हाट चौक पोस्ट ऑफिस चौक लक्ष्मी स्थान चौक होते हुए काली स्थान परिसर पहुंची। धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ कर कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के बाद आज से ही 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। शुक्रवार की रात्रि वेला में प्रसिद्ध व्यास उपेंद्र राय की कीर्तन मंडली द्वारा विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहा है। भक्तिमय गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। व्यवस्थापकों में राहुल कुमार लालबाबू सिंह रवींद्र सिंह मनोज कुमार उपेंद्र सिंह हरिहर सिंह संतोष कुमार राजेश सिंह विनोद सिंह गणेश राय धर्मेंद्र कुमार मिंटू सिंह दीपक कुमार अमरनाथ पंडित आदि शामिल हैं। अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल चकारम में स्थित अहिरावण हनुमान मंदिर पर आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि 11 अप्रैल को अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ होगा और 12 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु कलश माथे पर लेकर किचनी, देसरी बाजार, जफराबाद होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचे। घोड़ा, बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा भव्य रूप से निकली गई। लोग जगह जगह खड़े होकर कलश यात्रा का स्वागत किए। यहां सैकड़ों वर्षों से महावीर जयंती के मौके पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन होता आ रहा है। सहदेई - 02 - देसरी के उफरौल के चकारम स्थित अहिरावण मर्दन हनुमान मंदिर पर आयोजित यज्ञ को ले निकाली गई कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।