करंट लगने से सहोदर भाई झुलसा, अस्पताल में भर्ती
राघोपुर। संवाद सूत्र संशोधित फाईल............विस्तार जानकारी के साथ बिजली के करंट लगने से दो बच्चे घायलसंशोधित फाईल............विस्तार जानकारी के साथ बिजली के करंट लगने से दो बच्चे घायलसंशोधित...

राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत नयकापारी गांव में शुक्रवार के अपराह्न करीब 10 बजे मकई के खेत से भैंस भगाने के दौरान करंट लगने से दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जाता है कि दोनों बच्चे अपना सहोदर भाई है। परिजनों ने जख्मी बच्चे को इलाज करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को उपचार किया। करंट लगने से घायल बच्चे फतेहपुर पंचायत नयकापारी गांव निवासी मनोज महतो के 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, एवं 05 वर्षीय ततीया कुमार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज महतो अपने घर के आगे मकई लगाए हुए हैं।
बिजली से मोटर के द्वारा मकई में पानी पटाया जाता है। मकई के खेत में भैंस घुस गया। भैंस को भगाने के लिए प्रिंस कुमार एवं ततीया कुमार दोनों भाई गया। इस दौरान बिजली की तार के चपेट में आने से प्रिंस कुमार को करंट लग गया और छटपटाने लगा लगा। भाई को करंट लगा हुआ देख छोटे भाई ने हल्ला करते हुए बिजली की तार को पकड़ कर खींचना चाहा कि ततिया भी करंट की चपेट में आ गया। बिजली करंट के चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने हल्ला सुन मौके से पहुंचकर दोनों भाई को उठाकर इलाज करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को उपचार किया। डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि दोनों भाई अब खतरे से बाहर है। राघोपुर-01-शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में करंट से घायल बच्चे को इलाज करते डॉक्टर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।