husband slit throat of wife from sharp weapon रिटायर फौजी ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, घरेलू विवाद में मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newshusband slit throat of wife from sharp weapon

रिटायर फौजी ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, घरेलू विवाद में मर्डर

बताया गया कि घरेलू विवाद को लेकर पति- पत्नी के बीच झगड़ा शुरु हुआ था। झगडा से आक्रोशित होकर पति ने धारदार हथियार से पत्नी उर्मिला देवी की हत्या कर दी। हत्यारा पति कपिल मुनि सिंह को पुलिस तालाश कर रही है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीमThu, 29 May 2025 11:49 AM
share Share
Follow Us on
रिटायर फौजी ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, घरेलू विवाद में मर्डर

बिहार के बक्सर जिले में एक रिटायर फौजी ने धारदार हथियार से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के अरक गांव में गुरुवार को रिटायर फौजी ने धारदार हथियार से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या को अंजाम देकर हत्यारा पति फरार हो चुका है।

बताया गया कि घरेलू विवाद को लेकर पति- पत्नी के बीच झगड़ा शुरु हुआ था। झगडा से आक्रोशित होकर पति ने धारदार हथियार से पत्नी उर्मिला देवी की हत्या कर दी। हत्यारा पति कपिल मुनि सिंह को पुलिस तालाश कर रही है। मृतका को तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:बिहार के इन 20 जिलों में बनेंगे सड़क और पुल, मोदी सरकार ने दी मंजूरी