Bihar Executive Assistant Union Holds District Conference in Arwal मनिंद्र कुमार बने अध्यक्ष एवं श्रीराम पाठक सचिव, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBihar Executive Assistant Union Holds District Conference in Arwal

मनिंद्र कुमार बने अध्यक्ष एवं श्रीराम पाठक सचिव

अरवल, निज संवाददाता। महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र की सरकार कर्मचारियों की हकमारी कर रही है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 1 June 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
मनिंद्र कुमार बने अध्यक्ष एवं श्रीराम पाठक सचिव

अरवल, निज संवाददाता। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ का जिला सम्मेलन महासंघ भवन अरवल में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मनिंद्र कुमार ने की। इस सम्मेलन में महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र की सरकार कर्मचारियों की हकमारी कर रही है। हम सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। कार्यपालक सहायक विगत 14 वर्षों से सरकारी सेवा में लगे हुए है परंतु इनका शोषण लगातार किया जा रहा है। अभी भी इनको नियोजन का दंश झेलना पड़ रहा हैं।

हम सरकार से मांग करते है कि कार्यपालक सहायकों को भी वेतनमान दिया जाए। इस सम्मेलन में जिला कमिटी अरवल का पुनर्गठन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष मनिंद्र कुमार, जिला सचिव श्रीराम पाठक, जिला संयोजक उमाशंकर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार पाठक, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, संयुक्त सचिव गोविंद कुमार गुप्ता को चुना गया। फोटो- 01 जून अरवल-05 कैप्शन- बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ का जिला सम्मेलन में अपनी एकजुटता दिखाते सदस्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।