Bihar Executive Assistant Union Meeting Decides to Reorganize District Unit and Fundraise for Statewide Movement कार्यपालक सहायक संघ की जिला इकाई का होगा पुनर्गठन, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBihar Executive Assistant Union Meeting Decides to Reorganize District Unit and Fundraise for Statewide Movement

कार्यपालक सहायक संघ की जिला इकाई का होगा पुनर्गठन

राज्यस्तरीय आंदोलन को सफल बनाने के लिए कोष संग्रह करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई अरवल की बैठक महासंघ भवन अरवल में की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 25 May 2025 09:59 PM
share Share
Follow Us on
कार्यपालक सहायक संघ की जिला इकाई का होगा पुनर्गठन

राज्यस्तरीय आंदोलन को सफल बनाने के लिए कोष संग्रह करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया बैठक में सर्वसम्मति से 1 जून को संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन करने का लिया गया निर्णय अरवल, निज संवाददाता। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई अरवल की बैठक महासंघ भवन अरवल में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनिंद्र कुमार ने की। शैलेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में हुई। संचालन जिला साचिव श्रीराम पाठक ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से 1 जून को संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले जिले में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

राज्यस्तरीय आंदोलन को सफल बनाने के लिए कोष संग्रह करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि संगठन में बड़ी ताकत होती है। सभी साथी संगठित होकर आंदोलन चलाए तभी सेवा नियमितता ,पे स्केल, अनुकंपा का लाभ सहित अन्य मुद्दों को सरकार से मनवाया जा सकता है। वहीं महासंघ के संरक्षक अनिल कुमार राय ने कहा कि सभी कार्यपालक सहायकों को अपनी आगे की रणनीति बना कर जोरदार आंदोलन करने की आवश्यकता है। बैठक में महासंघ के विपिन कुमार, बिमल कुमार, संतोष पाठक, कुणाल कुमार, अखिलेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। फोटो- 25 मई अरवल- 11 कैप्शन- अरवल में बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में उपस्थित महासंघ के सदस्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।