Former Minister Nagmani Threatens Self-Immolation Over Hamid Nagar Punpun Project Delay हमीद नगर पुनपुन परियोजना लागू नहीं हुआ तो करेंगे सदन में आत्मदाह, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsFormer Minister Nagmani Threatens Self-Immolation Over Hamid Nagar Punpun Project Delay

हमीद नगर पुनपुन परियोजना लागू नहीं हुआ तो करेंगे सदन में आत्मदाह

भारत सरकार के पूर्व मंत्री नागमणि ने कहा कि यदि हमीद नगर पुनपुन परियोजना लागू नहीं हुआ, तो वह विधानसभा परिसर में आत्मदाह करेंगे। उन्होंने इस परियोजना को अमर शहीद जगदेव प्रसाद द्वारा लाए जाने का जिक्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 8 June 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
हमीद नगर पुनपुन परियोजना लागू नहीं हुआ तो करेंगे सदन में आत्मदाह

करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खजूरी विद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व मंत्री नागमणि ने कहा कि हमीद नगर पुनपुन परियोजना लागू नहीं हुआ तो विधानसभा परिसर में आत्मदाह करूंगा। उन्होंने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद ने हमीद नगर पुनपुन परियोजना लाया था, जिससे कि कुर्था विधानसभा क्षेत्र के सभी खेतों की सिंचाई हो। लेकिन बाद के दिनों में इसके नक्शा में परिवर्तन किया गया है। अमर शहीद के द्वारा प्रस्तावित नक्शे के आधार पर हमीद नगर पुनपुन परियोजना लागू करवाना मेरा प्रथम उद्देश्य रहेगा। इस परियोजना के लिए आगामी 22 जून को हमीद नगर में बहुत बड़ी सभा की जाएगी।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुर्था विधानसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज एवं एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इन्होंने कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि मेरा 2025 का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव होगा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता बागेश शर्मा ने की। जबकि अनुवा पंचायत के पूर्व मुखिया उदय यादव, सत्येंद्र शर्मा, कौशल शर्मा, शैलेश शर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। फोटो- 08 जून अरवल- 05 कैप्शन- प्रखंड क्षेत्र के खजुरी विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथि को सम्मानित करते पूर्व मंत्री नागमणि।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।