Intensive Vehicle Checking Campaign by Karpi Police 22 000 Fines Imposed वाहन जांच अभियान में वसूला 22 हजार जुर्माना, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsIntensive Vehicle Checking Campaign by Karpi Police 22 000 Fines Imposed

वाहन जांच अभियान में वसूला 22 हजार जुर्माना

करपी, निज संवाददाताथानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया था।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 29 May 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
वाहन जांच अभियान में वसूला 22 हजार जुर्माना

करपी, निज संवाददाता करपी पुलिस द्वारा थाना के प्रवेश द्वार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जुर्माना के रूप में 22000 वसूला गया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया था। विशेष तौर पर दो पहिया वाहन चालकों को रोका गया। ऐसे वाहन चालक, जिन्होंने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था, जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था तथा जो ट्रिपल लोडिंग चल रहे थे, उन्हें रोका गया। ऐसे वाहनों से जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष ने आम जनता से अपील किया है कि बिना वैध कागजात के गाड़ी नहीं चलाएं।

हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। क्योंकि यही सुरक्षा कवच है। जो लोग बिना हेलमेट एवं वैध कागजात के गाड़ी चलाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माना वसूला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।