कैंप में भूमि विवाद से संबंधित चार मामलों की सुनवाई
अरवल में सदर थाने में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में भूमि विवाद मामलों की सुनवाई के लिए एक कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान चार पुराने भूमि विवाद मामलों पर नोटिस जारी किया गया। सभी पक्षों...

अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने में सदर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार चौधरी एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी के नेतृत्व में कैंप लगाकर भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान चार भूमि विवाद के मामलों में नोटिस किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि भूमि विवाद के आधा दर्जन से अधिक मामले का सुनवाई की गयी जिसमें चार मामले जो पूर्व के थे उस पर नोटिस करते हुए अगली तिथि निर्धारित की गई है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि भूमि विवाद में आए सभी लोगों को शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है जब तक कोई निर्णय नहीं हो तब तक दोनों पक्ष विवादित भूमि पर नहीं जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।