महिला संवाद वाहन से लाखो की चोरी
रतनी, निज संवाददाता। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि 25 अप्रैल की रात महिला संवाद आयोजन हेतु उक्त वाहन को लाया गया था।

रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय पर खड़ी महिला संवाद वाहन से बीती रात चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति को उड़ा ले गए लेकिन वहां वाहन के पास रह रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले में इंपैक्ट कम्युनिकेशन कंपनी नोएडा के समन्वयक अमित निगम के द्वारा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि 25 अप्रैल की रात महिला संवाद आयोजन हेतु उक्त वाहन को लाया गया था। रतनी प्रखंड मुख्यालय पर वाहन लगाने के लिए हम लोगों को जगह आवंटन किया गया था। आवंटित जगह पर हम लोग वहां वाहन लगाकर खाना खाए और उसी के बगल में सो गए सुबह जब हम लोग महिला संवाद वाहन पर काम करने हेतु निकलने लगे तो देखा कि वाहन का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखा हुआ एक जनरेटर एक प्रोसेसर एक साउंड बॉक्स एक लाइट बल्ब दो चार्जर एक माइक गायब ह।ै तत्काल इसकी सूचना हम लोगों के द्वारा वरीय पदाधिकारी को दिया गया तथा उसके बाद इसकी जानकारी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक पुष्पलता कुमारी को दिया। उनके द्वारा बताया गया कि इस मामले में थाने में आवेदन दे दीजिए। जिसके बाद मैं थाने में आवेदन दिया ताकि उचित कार्रवाई हो सके। इधर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला संवाद वाहन से चोरी का मामला आया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।