बाइक से हुई दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल, कराया गया इलाज
जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फलस्वरूप लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। रफ्तार से वाहन चलाने के कारण रविवार की रात दो स्थानों पर हुई बाइक दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में...

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों को रफ्तार पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी जा रही है लेकिन इसका असर कई लोगों पर नहीं पड़ रहा है। फलस्वरूप लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। रफ्तार से वाहन चलाने के कारण रविवार की रात दो स्थानों पर हुई बाइक दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। खबर के अनुसार रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शहर के ऊंटा मोड़ के समीप तेज रफ्तार से बाइक चलाकर आ रहे एक युवक ने सड़क क्रॉस कर रहे एक दूसरे युवक को धक्का मार दिया।
इसमें बाइक सवार मोहम्मद कासिम और सड़क क्रॉस कर रहा युवक रौशन कुमार घायल हो गए। रौशन ऊंटा मोहल्ले का निवासी है जबकि मोहम्मद कासिम टेहटा के सुगांव के रहने वाले हैं। सूचना पाकर टाइगर मोबाइल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि मोहम्मद कासिम बाइक पर सवार होकर स्टेशन की ओर से आ रहे थे। तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। ऊंटा के समीप युवक रौशन अपना काम समाप्त कर घर जाने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था। इस दौरान दुर्घटना हुई। एक अन्य दुर्घटना में गया जिला के बेलागंज थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव के निवासी निरंजन कुमार नामक युवक घायल हो गए। जहानाबाद - गयाजी सड़क मार्ग पर मीरा विगहा के समीप उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें उक्त युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया। खबर के अनुसार जहानाबाद से बाइक पर सवार होकर वे सोलहंडा गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इस दौरान मीरा विगहा के समीप संतुलन खो जाने के कारण उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह जख्मी हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।