हरदियां मोड़ का यात्री शेड जर्जर, कभी भी हो सकती है दुर्घटना
भीषण गर्मी के कारण अधिकांश लोग जर्जर शेड के नीचे करते हैं आराम, प्रखंड के हरदियां मोड़ स्थित यात्री शेड जर्जर स्थिति में है, जिससे कभी भी बड़ी घटना दुर्घटना घट सकती है। गौरतलब हो कि एनएचएआई द्वारा एनएच...

भीषण गर्मी के कारण अधिकांश लोग जर्जर शेड के नीचे करते हैं आराम नित्य प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में इस यात्री शेड में लोगों का आना-जाना होता है मेहन्दीया, एक संवाददाता। प्रखंड के हरदियां मोड़ स्थित यात्री शेड जर्जर स्थिति में है, जिससे कभी भी बड़ी घटना दुर्घटना घट सकती है। गौरतलब हो कि एनएचएआई द्वारा एनएच किनारे यात्रियों के ठहराव के लिए यात्री शेड का निर्माण किया गया था। इसी व्यवस्था के तहत हरदियां मोड़ के समीप भी एनएच 139 पर एक यात्री शेड का निर्माण किया गया था। यह यात्री शेड विगत 10-15 वर्षों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में है।
यात्री शेड का पिलर कई जगह से टूट कर बिखर चुका है। वहीं इसका छत भी कई जगह से टूट- टूट कर लटका हुआ है। छत से लगातार पानी टपकता है। यात्रियों की मजबूरी है कि यात्रा करते समय इस यात्री शेड में रुकना पड़ता है। कभी तेज हवा पानी तो कभी तेज धूप से बचाव के लिए उनके द्वारा इस यात्री शेड का सहारा लेना पड़ता है। कभी कभार तो ऐसा देखा जाता है कि काफी संख्या में पैसेंजर गाड़ी के इंतजार के लिए लोग उस यात्री शेड में बैठे रहते हैं। पैसेंजर भी जानते हैं कि यात्री शेड कब टूटकर गिर जाएगा कोई पता नहीं ? लेकिन उनकी मजबूरी यह है कि वह चाहकर भी अन्य जगहों में बैठ नहीं सकते। क्योंकि अगल-बगल में गाड़ी पकड़ने का एकमात्र जगह यही है। ऐसी स्थिति के बाद लोग शसंकित भी रहते हैं और उनके समक्ष हर समय भय का माहौल बना रहता है। स्थानीय व्यवसाई अरविंद कुमार ने बताया कि नित्य प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में इस यात्री शेड में लोगों का आना-जाना होता है। यह यात्री शेड बिल्कुल खंडहर स्थिति में है जिससे कभी भी घटना दुर्घटना घट सकती है। उनके अनुसार या तो इस यात्री शेड का पुन: निर्माण कर दिया जाए या शेष बचे टूटे-फूटे यात्री शेड को सड़क से हटा दिया जाए जिससे कि लोगों को हादसे की संभावना ना हो। फोटो- 08 जून अरवल- 14 कैप्शन- कलेर प्रखंड के हरदिया मोड़ के समीप यात्री शेड की स्थिति जर्जर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।