Farewell Ceremony for Retiring Teacher at Giddhaur Middle School विदाई समारोह का आयोजन, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsFarewell Ceremony for Retiring Teacher at Giddhaur Middle School

विदाई समारोह का आयोजन

गिद्धौर के कन्या मध्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षिका गिरिजा कुमारी आर्या की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईMon, 2 June 2025 05:18 AM
share Share
Follow Us on
 विदाई समारोह का आयोजन

गिद्धौर, निज संवाददाता प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर में विद्यालय प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान की देखरेख में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका गिरिजा कुमारी आर्या को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई दी गई। विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सरकारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सेवानिवृत्ति समारोह की परंपरा का निर्वहन करना पड़ता है। शिक्षक समाज में हमेशा शिक्षा की दीप जलाते रहते हैं। शिक्षक एक दीपक के समान होते है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। शिक्षक सेवाकाल में रहते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा और संस्कार देते हैं तो अवकाश ग्रहण के पश्चात अपने अनुभवों के आधार पर समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं।

इधर विद्यालय शिक्षिका सुजाता कुमारी ने कहा कि हम सभी शिक्षिका इनके दिखाये गये मार्गो का अनुशरण कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अभूतपूर्व भूमिका निभाएंगें। इस मौके पर समारोह को विद्यालय शिक्षिका सुजाता कुमारी, रीता कुमारी, किरण कुमारी, अंशु माला, प्रियंका कुमारी ने उनके प्रति अपना उदगार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।