उर्वरक की बिक्री के लिए बदली जाएंगी पीओएस मशीनें
Badaun News - उर्वरक बिक्री के लिए पुरानी पीओएस मशीनों को बदला जाएगा। कृषि विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने कहा कि 1500 उर्वरक बिक्री लाइसेंस में से 800 विक्रेता पुरानी मशीनों...

उर्वरक बिक्री के दौरान प्रयोग में लायी जाने वाली पुरानी पीओएस मशीनें बदली जाएंगी। इस संबंध में मुख्यालय से फरमान जारी हो चुका है। मुख्यालय से फरमान जारी होने के बाद जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने पीओएस मशीनें बदलवाने का काम शुरू कर दिया है। मशीनें संबंधित उर्वरक कंपनियों द्वारा दी जा रही हैं। जिले में करीब 1,500 उर्वरक बिक्री के लाइसेंस जारी हैं। इनमें से करीब 800 उर्वरक बिक्रेता पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरक का वितरण करते हैं। इन उर्वरक विक्रेताओं के लिए पूर्व में पीओएस मशीन दी जा चुकी हैं। पूर्व में दी गयी पीओएस मशीनें पुराने वर्जन की हैं।
जिसकी वजह से उर्वरक वितरण के दौरान तमाम दिक्कतें आती हैं। कभी पुरानी पीओएस मशीनों में सर्वर की समस्या आ जाती है तो कभी किसानों के फिंगर नहीं आते हैं। इस स्थिति में किसानों को दिक्कत होती है। किसानों एवं उर्वरक विक्रेताओं द्वारा इस समस्या के बारे में लगातार कृषि विभाग एवं उर्वरक कंपनियों को अवगत कराया जा रहा था। इसके बाद उर्वरक कंपनियों ने पुरानी मशीनें बदलवाने का निर्णय लिया है। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि पुरानी पीओएस मशीनें बदली जा रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।