वाहन की टक्कर से एक की मौत, परिजन में पसरा मातम
जमुई में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राजेन्द्र मंडल (50) को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। हादसा रात के समय हुआ जब वह पानी पुरी बेचकर घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन घटनास्थल से फरार हो गया और परिवार...

जमुई । निज संवाददाता जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर ढ़ंड गांव के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राजेन्द्र मंडल (50) को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजेन्द्र मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गई। उसके बाद मृतक राजेंद्र मंडल के शव को सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। रात ज्यादा होने की वजह से शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। बताया जाता है कि राजेंद्र मंडल हमेशा की तरह शुक्रवार की रात भी पानी पुरी यानी फुचका बेचकर ठेला के साथ अपने घर लौट रहे थे।
जैसे ही ढ़ंड गांव के पास पहुंचे इसी दौरान अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे राजेंद्र मंडल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। मृतक राजेंद्र मंडल को एक पुत्र और एक पुत्री है। वह राजेंद्र मंडल ठेला पर पानी पुरी यानी फुचका बेचकर परिवार का गुर्जर बसर कर रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।