माई बहिन मान योजना को लेकर नवाडीह, हरिहरपुर और धावाटार में महिलाओं के साथ संवाद
माई बहिन मान योजना को लेकर नवाडीह, हरिहरपुर और धावाटार में महिलाओं के साथ संवाद माई बहिन मान योजना को लेकर नवाडीह, हरिहरपुर और धावाटार में महिलाओं के

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सोमवार को सिकंदरा प्रखंड के नवाडीह, हरिहरपुर और धावाटार गांवों में कांग्रेस नेता बिनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में माई बहिन मान योजना को लेकर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बताया गया कि कांग्रेस पार्टी की पहली गारंटी के तहत महागठबंधन की सरकार बनते ही हर महिला को 2500 रूपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। जिससे महिलाओं को आर्थिक आत्म निर्भरता मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने इस योजना पर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पार्टी के इस वादे को बदलाव की नींव बताया।
संवाद के दौरान उपस्थित महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। बिनोद कुमार चौधरी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर तबके तक न्याय और समर्पण के साथ पहुंचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है कि हर अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें जमुई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह, अतहर सिद्धिक प्रखंड अध्यक्ष सिकंदरा, उदय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह, राज किशोर पांडे, शदानंद प्रसाद (प्रवक्ता, जमुई कांग्रेस), खालिद बेग, संजय सिंह, साबिर अनामी, सुरेंद्र यादव, नौशाद खान, प्रोफेसर सुरेन्द्र यादव, प्रो. साबिर खान, सरपंच धनंजय कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मकेसर यादव, राजेश चौधरी, अवधेश यादव और अलीगंज प्रखंड से कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से ग्रामीणों में आशा और विश्वास का माहौल देखा गया। दो बार सिकंदरा में मिल चुकी है प्राचीन प्रतिमा आस्था के कारण ग्रामीणों ने प्रतिमा को गांव में ही रखा मंदिर के निर्माण की कही जा रही है बात जमुई। कार्यालय संवाददाता सिकंदरा प्रखंड में यह दूसरी बार है जब दुलर्भ प्रतिमा मिली है। सिकंदरा के कोल्हुआ पोखर की खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति मिलने से लोगों में चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने दावा किया कि यह भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति है। प्रतिमा सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत मंजोश गांव में मिली है। कोल्हुआ पोखर की खुदाई का कार्य पानी को संग्रहित करने और किसानों को सिंचाई सुविधा देने के उद्देश्य से किया जा रहा था। खुदाई के दौरान मिट्टी के अंदर कुछ कठोर वस्तु टकराने की आवाज आई। जब उसे साफ किया गया, तो वहां एक शिलापट्ट पर उकेरी गई प्राचीन प्रतिमा दिखाई दी। प्रशासन मूर्ति की आयु, निर्माण शैली और उपयोग किए गए पत्थर की जांच कराने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण प्रतिमा देने को तैयार नहीं हुए। बता दें कि सिकंदरा में पिछले साल फरवरी 2024 में सिझौड़ी गांव में सिमरा पोखर खुदाई के दौरान भगवान विष्णु के अति दुर्लभ प्रतिमा मूर्ति मिली थी। सिकंदरा प्रखंड के सिझौड़ी गांव में मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा प्रतिमा को पानी से धोकर साफ किया गई। जिसके बाद प्रतिमा के समक्ष महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना भी करनी शुरू कर दी गई। प्रशासन ने वहां प्रतिमा लाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने आस्था की बात कहकर प्रतिमा गांव में रख ली थी और मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि भगवान विष्णु की यह प्रतिमा है। इस प्रतिमा में भगवान विष्णु के दोनों हाथ में कमल का फूल एवं दोनों तरफ दो छोटी प्रतिमा है। करीब साढ़े तीन फुट की प्रतिमा: ग्रामीणों ने बताया कि करीब साढ़े तीन फुट की प्रतिमा मिली है। पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने उस समय भी इसका विरोध कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।