Agricultural Initiative to Boost Farmers Income in Katihar from May 29 to June 12 विकसित कृषि संकल्प अभियान से बढ़ेगी आय, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsAgricultural Initiative to Boost Farmers Income in Katihar from May 29 to June 12

विकसित कृषि संकल्प अभियान से बढ़ेगी आय

विकसित कृषि संकल्प अभियान से बढ़ेगी आय विकसित कृषि संकल्प अभियान से बढ़ेगी आयविकसित कृषि संकल्प अभियान से बढ़ेगी आयविकसित कृषि संकल्प अभियान से बढ़ेगी आयव

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारTue, 27 May 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
विकसित कृषि संकल्प अभियान से बढ़ेगी आय

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में तकनीकी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान आगामी 29 मई से 12 जून तक जिले में चलाया जाएगा। इस अभियान की तैयारी को लेकर सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आर. के. सोहाने ने की। डॉ. सोहाने ने बताया कि अभियान के तहत खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों की उन्नत तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी, और विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों से फीडबैक लेकर भविष्य के अनुसंधान की दिशा भी तय की जाएगी।

इस अवसर पर वरीय वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि दो टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन तीन गांवों में जाकर कार्यक्रम आयोजित करेंगी। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि किसानों को मिट्टी जांच, प्राकृतिक खेती और फसल उत्पादन संबंधी पंपलेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में वैज्ञानिक रहे उपस्थित बैठक में पाट अनुसंधान केंद्र के प्रभारी दिवाकर पासवान, आत्मा के उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नंदिता कुमारी, डॉ. सुशील कुमार सिंह समेत सभी कर्मी उपस्थित रहे। यह अभियान जिले के किसानों के लिए उपयोगी साबित होगा और आयवृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।