कटिहार में बदलेगा मौसम का रंग, राहत की फुहार संग बहेगी ठंडी पुरवा
कटिहार में बदलेगा मौसम का रंग, राहत की फुहार संग बहेगी ठंडी पुरवा कटिहार में बदलेगा मौसम का रंग, राहत की फुहार संग बहेगी ठंडी पुरवाकटिहार में बदलेगा म

कटिहार, वरीय संवाददाता चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे कटिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले का मौसम अगले 24 घंटे में नई करवट लेने वाला है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि आसमान पर 70 फीसदी बादलों की चादर छा जाएगी और रिमझिम फुहारें लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाएंगी। रविवार को जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पुरवा हवाएं 10 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहती रहीं, जो मौसम में ताजगी घोलती रहीं।
अगले 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की है संभावना
वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले चार दिन तक कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। पुरवा हवा के चलते बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। किसानों के लिए यह खबर उम्मीद की किरण लेकर आई है। धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुआई के लिए यह मौसम बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि खेतों में उचित जल निकासी की व्यवस्था करें, ताकि जलजमाव से बचाव हो सके।
तापमान में गिरावट से आम लोगों को मिलेगी राहत
तापमान में गिरावट से आम लोगों को भी राहत मिलेगी। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोग अब ठंडी पुरवा और फुहारों का आनंद उठा सकेंगे। मौसम विभाग ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगले कुछ दिन कटिहार में बारिश की हल्की फुहारों और ठंडी हवाओं के साथ एक नई ताजगी और सुकून का अहसास कराएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।