Outrage in Bihar Over Pahalgam Terror Attack Candle March Protests Against Pakistan आतंकी हमले के खिलाफ किया प्रदर्शन, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsOutrage in Bihar Over Pahalgam Terror Attack Candle March Protests Against Pakistan

आतंकी हमले के खिलाफ किया प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोषों की हत्या के खिलाफ बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध बढ़ता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुपौल बाजार और बेनीपुर में कैंडल मार्च निकाले, जिसमें पाकिस्तान के...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 28 April 2025 04:13 AM
share Share
Follow Us on
आतंकी हमले के खिलाफ किया प्रदर्शन

बिरौल/बेनीपुर, हिटी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में नर्दिोषों को गोलियों से भून देने की घटना के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों में आक्रोश चरम पर है। इसे लेकर अनुमंडल मुख्यालय के सुपौल बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यवसायियों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव कान्त सहनी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं व्यवसायियों ने पाकस्तिान के विरुद्ध नारेबाजी की। हाथ में कैंडल जलाकर हाट गाछी से पुराना थाना चौक, शिवाजी नगर, मास्टर चौक, अस्पताल चौक, रामनगर, पुल घाट, सिनेमा चौक होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान वे आतंकी कायराना हरकत का बदला लेने व पाकस्तिान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। मार्च में भाजपा नेता धर्मेद्र सिंह, राम बाबू महथा, प्रदीप प्रधान, विनोद चौधरी, राज कुमार अग्रवाल, राज कुमार सहनी, चौधरी सहनी, बैजू मंडल आदि थे।

उधर, बेनीपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा व प्रदेश परिषद सदस्य अमित झा पप्पू के नेतृत्व में पहलगाम आतंकवादी हमले के विरुद्ध रविवार की शाम कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। मार्च बेनीपुर अनुमण्डल से निकलकर आशापुर में समाप्त हुआ। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने पाकस्तिान के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए नारे लगाये। कैंडल मार्च की समाप्ति पर पाकस्तिानी झंडा जलाया गया। कैंडल मार्च में रामनारायण ठाकुर, राजीव कुमार झा, संतोष झा, कुशेश्वर स्थान पूर्व मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा उपस्थित थे।

शिवाजीनगर से कल निकलेगा मशाल जुलूस:

सर्व हिंदू समाज की आम सभा रविवार को रिटायर्ड फौजी महेंद्र फौजी की अध्यक्षता में व वश्वि हिंदू परिषद प्रांत गौ रक्षा विभाग के अध्यक्ष विजय झा के नेतृत्व में मारवाड़ी कॉलेज गंगासागर शिव मंदिर के प्रांगण में हुई। इसमें सभी ने पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। बैठक में नर्णिय लिया गया कि आगामी 29 अप्रैल को शिवाजीनगर काली मंदिर प्रांगण से विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शिवाजीनगर, नगर थाना से होते हुए सब्जी मंडी, सुभाष चौक, फल मंडी होते हुए मुख्य मार्ग से दरभंगा टावर तक जाएगा। महेंद्र फौजी ने नगरवासियों से निवेदन किया कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस मशाल जुलूस को सफल बनाएं।

इसमें कार्यक्रम प्रमुख के रूप में राजीव प्रकाश मधुकर, कार्यक्रम संयोजक पंकज बाड़ी व सह संयोजक मुन्ना ठाकुर को बनाया गया। संरक्षक मंडल में महेंद्र फौजी, विजय झा, रवि के पटवा, परशुराम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, महादेव, मनीष, उमेश मंडल, चेतन बड़ी व गोपाल को चुना गया। युवा सदस्य के रूप में विकास कुमार सहनी, वक्रिम सहनी, सुमित कुमार राय, आदत्यि मोनू, भगवाधारी काजू, सौरभ सुमन, मोहित कुमार, विशाल कुमार, आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, राजकमल, सूरज मश्रिा, मुन्ना राम, बमबम आदि हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।